इंदौर – इंदौर के बंगाली चौराहा क्षेत्र की निवासी सरिता रोपड़े ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संदेश भेजकर शहर में बढ़ते अपराध, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंदौर बनेगा नंबर-1 के बजाय इंदौर बनेगा सुरक्षित नंबर-1 अभियान शुरू करने की मांग की है। महिला ने वाइन शॉप विवाद के दौरान मारपीट और शिकायत के बाद पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का भी आरोप लगाया है।
वीडियो संदेश में सरिता रोपड़े ने कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है, लेकिन यदि नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करें तो केवल स्वच्छता पर्याप्त नहीं है। उन्होंने शहर में बढ़ते अपराध, महिलाओं पर हमले, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
सरिता का कहना है कि वे पिछले चार सालों से बंगाली चौराहा स्थित एक वाइन शॉप और उससे जुड़ी गतिविधियों का विरोध कर रही हैं। उनके अनुसार, इस दौरान उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में शराब दुकान से जुड़े कुछ लोगों ने उनके साथ और अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की।
महिला ने दावा किया कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तत्काल मेडिकल परीक्षण नहीं कराया और उनकी शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई।
वीडियो में सरिता रोपड़े ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि यदि उनका संदेश उनके पास पहुंचे तो वे व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ “सुरक्षित इंदौर
उन्होंने यह भी कहा कि कई चर्चित अपराधों में शुरुआती चर्चा के बाद पीड़ित परिवार अकेला पड़ जाता है और आम लोगों को न्याय पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
बंगाली चौराहे स्थित शराब दुकान के पास कथित अवैध अहाता संचालित होने के आरोप को लेकर किशकिंधा अपार्टमेंट की महिलाएं शनिवार रात सड़क पर उतर आई थीं। महिलाओं का कहना था कि शराबियों के जमावड़े और सड़क पर खड़े वाहनों से रहवासियों को परेशानी होती है तथा क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बनता है।
महिलाओं का आरोप है कि अवैध अहाते का वीडियो बनाने के दौरान शराब दुकान से जुड़े कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान वीडियो बना रही महिला का मोबाइल भी छीन लिया गया।
सीएम को वीडियो भेज महिला बोली- गुंडागर्दी खत्म कीजिए:स्वच्छ नहीं, सुरक्षित नंबर-1 बने इंदौर
You may also like